Featured

52वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दरभंगा जिला का प्रशिक्षण शिविर शुरू

दरभंगा, 28 जुलाई 2026 :-52वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर दरभंगा जिला के बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर आज से कुंवर सिंह महाविद्यालय, दरभंगा में शुरू किया गया।

शिविर का उद्घाटन डॉ. अभय कुमार, खेल अधिकारी, कुंवर सिंह महाविद्यालय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्रधान लिपिक श्री हर्षवर्धन कुमार सिंह, राजा कुमार, श्री लाल कुमार, प्रेम प्रकाश, प्रियदर्शी, नवल किशोर यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

दरभंगा जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 20 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह शिविर 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक पटना में आयोजित होने वाली 52वीं बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता जूनियर के लिए लगाया गया है।

इस अवसर पर दरभंगा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री पप्पू कुमार सिंह, सचिव मोहम्मद अखलाकुर रहमान, सितारे हसन, पवन कुमार, बादल कुमार एवं शोएब खान भी मौजूद थे।

यह जानकारी देते हुए दरभंगा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष तकनीकी और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ को उम्मीद है कि दरभंगा के खिलाड़ी इस बार राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *