Featured

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा के ग्रामीण भारत को सामुदायिक मध्यस्थता के जरिए मुकदमेबाजी मुक्त बनाने की पहल को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा ने मछिगामा गांव में जन संपर्क अभियान चलाया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर प्राधिकार सचिव आरती कुमारी, प्रशिक्षित मध्यस्थों एवं अधिवक्ताओं ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें सामुदायिक मध्यस्थता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने कहा कि समाज में शांति स्थापित करने के लिए छोटे छोटे विवादों को स्थानीय स्तर पर आपसी समझौते से सुलझाना जरुरी है। ऐसे विवादों को शुरुआती दौर में हीं यदि बातचीत से सुलझाया जाए तो आगे इसे बड़े विवाद बनने से रोका जा सकता है।

इस योजना के तहत सभी तरह के विवादों पर चर्चा होगी और जो मामले सामुदायिक मध्यस्थता के जरिए निपटाने योग्य होगा उसे पक्षकारों की सहमति से स्थानीय स्तर पर सुलझाया जाएगा और अन्य मामलों के लिए उचित फोरम में जाने की सलाह एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी गांव को मुकदमा मुक्त गांव बनाने के लिए ग्राम वासियों सहित सभी हितधारकों का सहयोग जरूरी है।

मौके पर मझिगामा नैनाघाट के मुखिया हरि भूषण प्रसाद यादव, सरपंच सतीश राय, समिति राधे श्याम पासवान, सहायक अवर निरीक्षक सदर थाना संजय कुमार सिंह, प्रशिक्षित मध्यस्थ विष्णुकांत चौधरी, अनिल कुमार, अनीता आनंद, ज़ाकिर हुसैन, अधिवक्ता समरेन्द्र मंडल, पीएलवी गोविंद कुमार साह, मीडियेटर सदस्य रमेश यादव, राधे श्याम पासवान, गणेश पासवान, रामबाबू यादव, प्रमोद साहनी, कार्यालय कर्मी राजीव राम आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *