July 13, 2026 Stories worth reading. Perspectives worth sharing.
पंचायती राज विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयुक्त ने की प्रमण्डल स्तरीय समीक्षा
Featured

पंचायती राज विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयुक्त ने की प्रमण्डल स्तरीय समीक्षा

Santosh Dutta Jha July 12, 2026 1 min read

तीनों जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों एवं उप विकास आयुक्तों को योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डल कार्यालय के सभागार में पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत प्रमण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में दरभंगा प्रमण्डल के तीनों ज़िलों यथा : दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण एवं संचालन की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, 15वीं वित्त आयोग अनुदान योजना, कन्या विवाह मंडप योजना, मुक्तिधाम निर्माण योजना, ग्राम पंचायत स्तर पर पुस्तकालय निर्माण उपलब्धता एवं योजनाओं के वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय ने कहा कि जहां पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उप विकास आयुक्त को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने को कहा।

 

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन की आधारभूत इकाई हैं तथा इनके माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएँ सुलभ कराई जानी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने पंचायतों में स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों की नियमित कार्यशीलता सुनिश्चित करने,खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा योजना के शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने सभी जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाए ।

 

कन्या विवाह मंडप योजना की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्माणाधीन मंडपों के कार्यों में तेजी लाने तथा स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर आमजन के उपयोग हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसी प्रकार मुक्तिधाम निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी पंचायतों में आवश्यकतानुसार मुक्तिधामों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

ग्राम पंचायत स्तर पर पुस्तकालय निर्माण एवं उनके प्रभावी संचालन की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि पुस्तकालय ग्रामीण युवाओं एवं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

बैठक के दूसरे सत्र में दरभंगा प्रमण्डल के तीनों जिलों के उप विकास आयुक्तों के साथ जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त ने जिला परिषद योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, वित्तीय अनुशासन, समयबद्ध निष्पादन तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

बैठक के अंत में आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

 

बैठक में आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा,उप विकास आयुक्त दरभंगा श्री स्वप्निल, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सूर्य प्रताप सिंह,उप विकास आयुक्त मधुबनी, सहायक निदेशक योजना सुश्री प्रीति कुमारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment