July 13, 2026 Stories worth reading. Perspectives worth sharing.
दरभंगा में गन्ना क्षेत्र विस्तार विशेष अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित
Featured

दरभंगा में गन्ना क्षेत्र विस्तार विशेष अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

Santosh Dutta Jha July 12, 2026 1 min read

प्रेक्षागृह,दरभंगा में रैयाम एवं सकरी चीनी मिल के लिए गन्ना क्षेत्र विस्तार विशेष अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला में माननीय मुखिया जी, पैक्स अध्यक्ष ने भाग लिया। कार्यशाला में रैयाम एवं सकरी चीनी मिलों के सफल संचालन के लिए लगभग 30 हजार एकड़ प्रति मिल क्षेत्र में गन्ना की खेती सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा किसानों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बात की गई।

 

बैठक में बताया गया कि रैयाम चीनी मिल के लिए छह प्रखंड तथा सकरी चीनी मिल के लिए बारह प्रखंडों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा किसानों के बीच लगातार जागरूकता कार्यक्रम ग्राम स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।

 

कार्यशाला में माननीय मुखिया जी एवं पैक्स अध्यक्ष को किसानों के गन्ना किसान पंजीकरण एवं सहकारी समिति की सदस्यता के लिए प्रेरित करने को कहा। किसानों को गन्ना किसान पंजीकरण, सहकारी समिति की सदस्यता, सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि अधिक से अधिक किसान गन्ना उत्पादन से जुड़ सकें।

 

कार्यशाला में यह जानकारी दी गई कि प्रतिदिन गांव एवं पंचायत स्तर पर किसानों को गन्ना खेती को लेकर प्रेरित करें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं (मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, गन्ना यंत्रीकरण योजना, गन्ना क्षेत्र विस्तार योजना एवम् गन्ना नर्सरी योजना)के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी सहायक निदेशक ईख विकास दरभंगा द्वारा दी गई।

 

जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे सीसीएस बिहार पोर्टल (ccs.bihar.gov.in) पर अपने डीबीटी आईडी के माध्यम से अनिवार्य रूप से गन्ना पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें गन्ना विकास से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

 

कार्यशाला में सहायक निदेशक ईख विकास विकास श्री अजीत कुमार प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ एवम जिला सहकारिता पदाधिकारी के प्रतिनिधि श्री हर्षवर्धन यादव एवम अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment