Featured

डीएम की अध्यक्षता में राजस्व विविध कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

एनआईसी, दरभंगा से जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदर एवं बेनीपुर अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों तथा राजस्व कर्मचारियों के साथ राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा है कि उत्तराधिकार (म्यूटेशन) एवं बटवारा को लेकर राजस्व महाअभियान में प्राप्त आवेदन को आगामी 03, 04 एवं 05 जुलाई 2026 को युद्ध स्तर पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान अवधि में प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें ।साथ ही राजस्व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों के सत्यापन एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच समय पर पूरी कर लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करें।

बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत एवं अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *