वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्राथमिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिए स्क्रीनिंग करने के निर्देश
दरभंगा, 02 जुलाई 2026:-*राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर आज एनआईसी, दरभंगा से जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्राथमिक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों को समन्वित एवं मिशन मोड में कार्य करना होगा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन 4500 स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया एवं पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।
उन्होंने कहा कि ओपीडी में मरीज आते है उनका भी जाँच करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मिशन मोड में कार्य करने को कहा।
उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जाए ताकि कोई भी संभावित मरीज जांच एवं उपचार से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नियमित स्वास्थ्य शिविरों (कैंप) के माध्यम से भी विशेष अभियान चलाया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग एवं जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि टीबी रोग की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं जनसहभागिता के माध्यम से ही जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, एनसीडीओ श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।




