Thursday, March 5, 2026
Homeफाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आज दरभंगा में चला मेगा ड्राइव

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आज दरभंगा में चला मेगा ड्राइव

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वर्चुअली किया उद्घाटन

- Advertisement -

जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने कई केंद्रों का किया निरीक्षण
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दरभंगा जिले में बुधवार को सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए/आईडीए) के अंतर्गत एक बड़े स्तर पर मेगा ड्राइव आयोजित किया गया।

*विशेष अभियान का उद्देश्य जिले के 2 लाख 74 से अधिक लोगों को एक ही दिन में फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है*।
कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने सदर दरभंगा पंचायत स्थित रानीपुर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 223 से किया।
उद्घाटन के बाद जिले भर में विशेष मेगा कैम्प आयोजित किए गए।

इसी क्रम में *पंचायत लोआम आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 188 पर मुखिया महमद अकिल फैजी उर्फ राजू, डॉ. मिश्रा, सीडीपीओ प्रियंका एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमा शंकर प्रसाद, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से मेगा कैम्प का उद्घाटन किया।

मा.मुखिया जी राज कुमार दास ने किया। विशेष कैम्प में जीविका दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों को दवा सेवन कराया गया।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ए. के. मिश्रा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते हुए दवा वितरण कार्य की प्रगति का मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में यह अभियान एक ऐतिहासिक कदम है। दवा खाने के बाद यदि किसी व्यक्ति को हल्की उल्टी, चक्कर या बेहोशी जैसी प्रतिक्रिया होती है, तो यह शुभ संकेत है — इसका अर्थ है कि दवा शरीर में मौजूद फाइलेरिया परजीवी पर असर कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे लक्षणों से भयभीत न हों, बल्कि निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
जिलाधिकारी के निर्देश पर मेगा ड्राइव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल गठित की गई है। चयनित प्रखंडों में स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रह जाए।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, जीविका दीदियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग को विश्वास है कि जन सहयोग से यह पहल फाइलेरिया मुक्त दरभंगा के लक्ष्य को और करीब ले जाएगी।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.अमरेंद्र कुमार मिश्रा,डीपीएम प्रभात कुमार राजू, पिरामल फाउंडेशन की राज्य प्रतिनिधि डॉ अनुपमा, जिला प्रबंधक डॉ. प्रशांत कुमार झा, प्रोग्राम लीडर चन्द्रेश कुमार कर्ण, डीसीओ मनीष कुमार, डीवीबीडीसी बबन प्रसाद, एवं सहयोगी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular