Monday, May 18, 2026
Homeमंत्री ने मद्यनिषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग के कार्यों किये समीक्षा

मंत्री ने मद्यनिषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग के कार्यों किये समीक्षा

- Advertisement -

आज जिला अतिथि गृह,दरभंगा में श्री मदन सहनी, मंत्री, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार ,विभाग से संबंधित राजस्व प्राप्ति, भूमि निबंधन तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक के प्रारंभ में श्री कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा ने मिथिला विधि से साल और पाग देकर सम्मानित किया।

- Advertisement -

बैठक में जिला अवर निबंधक पदाधिकारी स्वीटी सुमन ने भूमि निबंधन से संबंधित प्रक्रियाओं, स्थलीय निरीक्षण की व्यवस्था, अंतरित की जाने वाली भूमि की श्रेणी निर्धारण हेतु अपनाई जाने वाली मानक प्रक्रिया तथा जिले में राजस्व कार्यों की के संबंध में फीडबैक दी।

- Advertisement -

 

बैठक में बताया गया कि जिले में भूमि को मुख्य रूप से शहरी, पेरीफेरल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इन क्षेत्रों में भूमि की विभिन्न श्रेणियां जैसे व्यावसायिक, आवासीय, विकासशील, कृषि एवं दो फसला भूमि आदि निर्धारित हैं।

 

माननीय मंत्री ने एमबीआर रिवीजन की प्रगति की समीक्षा करते हुए भूमि विवादों को कम करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भूमि निबंधन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने पर बल दिया।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक वरीय नागरिकों को होम रजिस्ट्रेशन एवं मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट की व्यवस्था की गई है। इस पर माननीय मंत्री ने कहा कि संबंधित क्रेता अथवा विक्रेता की इच्छा अनुसार इस सुविधा का लाभ उपलब्ध करायेंगे।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि विवादित जमीन का निबंधन नहीं हो इससे क्रेता को काफी परेशानी होती है।

 

माननीय मंत्री ने जिला अवर निबंधक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि रजिस्ट्री के दिन ही डीड की कॉपी देना सुनिश्चित करें । भूमि की रजिस्ट्री के लिए कार्यालय आने वाले नागरिकों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी बताया गया कि पुराने अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया, ताकि रजिस्ट्री के उपरांत संबंधित व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि निबंधन के नए नियमों की जानकारी जिला के फेसबुक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अवगत किरण सुनिश्चित करें। ।साथ ही उन्होंने विवाह निबंधन पंजीयन की प्रगति की भी समीक्षा की। विवाह निबंधन के लिए ₹100 की चालान जमा की जाती है।

 

प्रदीप कुमार सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे छापामारी अभियान के संबंध फीडबैक दिया।

 

माननीय मंत्री ने गाड़ियों की नीलामी और शराब विनिष्टीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए । शराब मामलों में जब्त वाहनों की ससमय नीलामी सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी एवं सहायक आयुक्त मद्यनिषेध को जिले बेहतर समन्वय के साथ सार्थक सघन अभियान चलाने तथा विभिन्न स्थानों पर नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों ,ढाबा होटलों आदि में औचक छापामारी करने का निर्देश दिया ।। जो व्यक्ति शराब के क्रय विक्रय या सेवन में एक बार जेल चला गया है उसकी वेल होने पर उसकी सख्त निगरानी करना सुनिश्चित करें। जिला सीमा के पास सभी गाड़ियों को 24 घंटे जांच करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय के साथ सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि देशी एवं विदेशी शराब की बरामदगी पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया।

इसके लिए ऐसे व्यक्तियों का डाटा तैयार कर वरीय पुलिस अधीक्षक स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।

 

उन्होंने जिले में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों की सघन जांच करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

श्री कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा ने बैठक के अन्त माननीय मंत्री महोदय को आश्वस्त कराए की बैठक में दिए गए सभी निर्देशो का अनुपालन किया जाएगा।

 

बैठक में उप आयुक्त मद्यनिषेध दरभंगा प्रमंडल दीनबंधु, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, डीपीएम जीविका रिचा गार्गी सहित संबंधित विभागों निरीक्षक,उप निरीक्षक पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे l

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular