Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी पूर्ण,35 बेंच गठित

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी पूर्ण,35 बेंच गठित

- Advertisement -

राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारी पूर्ण

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2026 शनिवार को व्यवहार  न्यायालय,दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में 10ः00 पूर्वाह्न से शुभारंभ होगा*। वहां पर आपसी सुलहनामे के आधार पर कंपाउडेबल वादों की सुनवाई होगी और वादों का निस्तारण किया जायेगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक संचालन के लिए बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्राधिकार के सचिव द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर मुकदमों की सुनवाई हेतु 35 बेंच गठित।

व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में कुल 27 बेंच,व्यवहार न्यायालय,बेनीपुर में 04 बेंच एवं व्यवहार न्यायालय,बिरौल में 04 बेंच का गठन किया गया हैl

गौरतलब है कि प्रत्येक बेंच में एक पीठासीन पदाधिकारी, वकील के साथ एक पीठ लिपिक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई किये जायेंगे। जिनमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular