Featured

डीएम ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी और पश्चिमी में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया

चार प्रखंडों में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर स्थलीय निरीक्षण

 

 

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत बहेड़ा वार्ड नम्बर-2 में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर संभावित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग,उपलब्ध संसाधन एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने डिग्री कॉलेज के संचालन हेतु अस्थाई और स्थाई व्यवस्था का परीक्षण किया।

साथ ही जिलाधिकारी ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरनियां का भी निरीक्षण किया,जहाँ डिग्री कॉलेज के संचालन फिलहाल किया जायेगा है।

उन्होंने विद्यालय भवन के रंग रोगन एवं मरम्मति कार्य के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्देश एलएईओ के अभियंता को दिया।

साथी उन्होंने विद्यालय के पहुंच पथ निर्माण कार्य भी कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुशेश्वरस्थान पूर्वी और कुशेश्वरस्थान का के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया तथा कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कुशेश्वरस्थान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताया और कार्य में प्रगति लाने के लिए उपस्थित अधिकारियोंको कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी में प्रगति पर संतोष जताया और कार्य को विभागीय निर्धारित गुणवत्ता के साथ-साथ ससमय पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा विवाह भवन निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य धीमी को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट किया और कार्य में तेजी लाने का शख्त निर्देश संबंधित पदाधिकारी एवं संवेदक को दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, डीसीएलआर बिरौल,अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल,प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान पुर्वी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *