Saturday, May 9, 2026
Homeदिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी...

दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में बिहार के मनमोहन सरावगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

- Advertisement -

नई दिल्ली में ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं वार्षिक आमसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें देशभर से कृषि आदान व्यापारियों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान बिहार के वरिष्ठ कृषि आदान व्यवसायी एवं संगठन के सक्रिय पदाधिकारी मनमोहन सरावगी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बैठक में मनमोहन कलन्त्री (महाराष्ट्र) को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रवीण भाई पटेल (गुजरात) को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। वहीँ आभासाहेब भोकरे (महाराष्ट्र) को कोषाध्यक्ष तो माणिक डे (प. बंगाल) को क्षेत्रीय प्रभारी बनाया गया.

- Advertisement -

 

संगठन देशभर के कृषि आदान (उर्वरक, बीज, कीटनाशक एवं अन्य) व्यापारी शामिल हैं — का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली मंच है। संगठन से देशभर के चार लाख से अधिक कृषि आदान व्यापारी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। यह संगठन किसानों एवं कृषि आदान व्यापारियों के हितों की रक्षा, कृषि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तथा कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्यरत है।

 

अपने निर्वाचन पर प्रतिक्रिया देते हुए मनमोहन सरावगी ने कहा कि वे किसानों एवं कृषि व्यवसायियों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों के समक्ष व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि आदान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उचित नीति निर्माण, उर्वरक वितरण व्यवस्था में सुधार, व्यापारियों की सुरक्षा एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने हेतु संगठन लगातार प्रयासरत है।

 

मनमोहन सरावगी लंबे समय से संगठन के एक समर्पित, सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। उन्होंने विभिन्न मंचों पर कृषि आदान व्यापारियों एवं किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया है तथा उनके समाधान के लिए सरकार एवं संबंधित विभागों से लगातार संवाद स्थापित किया है। बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में संगठन को मजबूत बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

बैठक में बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि एवं बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular