Featured

दिल्ली से दरभंगा फ्लाइट में कई यात्रियों की बिगड़ी हालत, एसी नहीं चलने से यात्रियों का हुआ बुरा हाल।

दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट में एसी नहीं चलने के कारण यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक यात्री भीषण गर्मी में बिना एसी रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिसमें यात्रियों को हाथ से हवा करते देखा जा सकता है।यात्रियों ने गर्मी के बीच स्पाइसजेट की फ्लाइट में एसी नहीं काम करने की शिकायत की।प्लेन के अंदर से लिए गए वीडियो में यात्रियों को ब्रोशर, मैगजीन, रूमाल जैसी जो भी चीज मिल गई, उससे खुद को पंखा झालते हुए दिखाया गया है।कुछ यात्री गर्मी के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

इस घटना पर स्पाइसजेट ने कहा कि दिल्ली से दरभंगा जा रहे विमान में दिल्ली एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के दौरान एयर कंडीशनिंग सामान्य रूप से काम करती रही और विमान भी समय पर रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *