Featuredदरभंगा

सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ मनाएं पर्व : एसपी।

दरभंगा। बहेड़ी थाना परिसर में सोमवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा की अध्यक्षता में रमजान, रामनवमी व चैत्री दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रशासनिक पदाधिकारी, स्थानीय पुलिस, स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, रामनवमी अखाड़ा व दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्य इन पर्वों को सामाजिक व सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखते हुए शांतिपूर्वक मिल-जुलकर संपन्न करावें।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि आदर्श आचार संहिता के कारण प्रखंड में धारा-144 लागू है। जिसके कारण जुलूस, लॉडस्पीकर, डीजे व हथियार युक्त पर पूर्णत: प्रतिबंध है।

इसका उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कारवाई हो सकती है। इसलिए इन पर्वों को मनाने में भी उक्त शर्तों का अनुपालन किया जाएगा।उन्होंने भरकाऊ भाषण व नारा लगाने पर भी आपत्ति व्यक्त की।

उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाली समितियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कही। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा आयोजित होने वाले स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश स्थानीय पुलिस को दिया।

कलशस्थापन व विसर्जन के लिए निर्धारित जुलुस के मार्गों पर पुलिस बल तैनात रखने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। बहेड़ी बाजार में रामनवमी जुलुस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की भी उन्होंने बात कही।

रमजान पर्व पर भी विधि-व्यवस्था कायम रखने का आग्रह उन्होंने जन प्रतिनिधियों से किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार,अंचल पुलिस निरीक्षक राजकुमार मंडल, अंचलाधिकारी धनश्री माला, थानाध्यक्ष वरूण कुमार गोस्वामी, बहेड़ी नगर

पंचायत के मुख्य पार्षद मनोज लालदेव, मुखिया सुरेंद्र यादव, मुखिया सुमन कुमार सिंह, मो. दस्तगीर, मुखिया राजीव रंजन यादव, राजीव मंडल, सुरेश कुमार, शत्रुघ्न महतो, नवीन सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह,सुमित कुमार, काशीकांत महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर पिछले दिन हथियार समेत अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन को मदद करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार चौधरी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *