Featured

प्रियांशु ने किया माता -पिता औऱ पूरे परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रौशन, बधाई का सिलसिला लागातार जारी 

प्रियांशु ने किया माता -पिता औऱ पूरे परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रौशन, बधाई का सिलसिला लागातार जारी

 

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबिलपुर वार्ड संख्या-46 निवासी प्रियांशु रंजन ने आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर चयनित होकर गाँव का नाम रौशन किया है। गन्ना उद्योग विभाग में कार्यरत ललित कुमार झा एवं शिक्षिका मधु कुमारी के सुपुत्र प्रियांशु रंजन ने अपने पहले प्रयास में उक्त पद को हासिल किया है।

 

प्रियांशु की प्रारंभिक शिक्षा मानस इंटरनेशनल स्कूल लहेरियासराय में हुई। वे 2017 में सीवीएसई बोर्ड से दशवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। स्थानीय रोज पब्लिक स्कूल से वर्ष 2019 में बारहवीं उत्तीर्ण की। वर्ष 2022 में सी एम कॉलेज से स्नातक के पश्चात खाजासराय स्थित आवास पर रहकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। प्रियांशु के चयन पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

 

प्रियांशु का ननिहाल खराज़पुर में है जहाँ उनके परिजनों के साथ ननिहाल के लोग भी ख़ुशी से फूले नहीं समा रहेl

 

सबसे खास बात यह की प्रियांशु ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की परीक्षा में भी क्वालीफाई कर लिया है जिससे उसकी कामयाबी दोगुनी औऱ हर्ष कई गुना बढ़ गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *