श्री कौशल कुमार जिला प्राधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में आज उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, सहायक समाहर्त्ता श्री के. परिक्षित तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण किया गया।
अधिकारियों ने आज महाराजा कामेश्वर सिंह, कल्याणी फाउंडेशन, राज लाइब्रेरी, एल.एन.एम.यू., लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी तथा चंद्रधारी संग्रहालय, दरभंगा का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर संबंधित संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों से मुलाकात कर उनके अधीन उपलब्ध पाण्डुलिपियों के संबंध में फीडबैक लिया गया ।
75 साल पुरानी पांडुलिपियों के संबंध में विशेष जानकारी के लिए जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी श्री चंदन कुमार मोबाइल नंबर 97172 79678 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
अधिकारियों ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को कहा किपाण्डुलिपियों के संरक्षण के महत्व पर बल दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि संस्थानों में उपलब्ध पाण्डुलिपियों की संख्या एवं विवरण को यथाशीघ्र ज्ञान भारतम् मोबाइल एप पर अपलोड किया जाए, ताकि दरभंगा जिला की समृद्ध ज्ञान परंपरा से जुड़ी अमूल्य धरोहर का संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन ने इस पहल को ज्ञान-संरक्षण की दिशा एवं भावी पीढियां के मार्गदर्शन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए सभी संबंधित संस्थानों से सहयोग की अपेक्षा है।





