कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकार, पोषण, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें मिशन शक्ति, महिला एवं बाल विकास निगम की योजनाएं, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन ,वन स्टॉप सेंटर,इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने,उन्हें आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने अपने संबोधन में कहीं ,जीविका कार्यक्रम के माध्यम से जिले की हजारों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियां आज स्वरोजगार, उद्यमिता तथा सामुदायिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और अपने परिवार तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, प्रतिभागियों तथा सम्मानित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन तथा सभी संबंधित विभाग मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों, जीविका से जुड़ी महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार, प्रियंका कुमारी (वरीय उप समाहर्ता), वृषभानु चंद्रा, अमृता कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम), जिला मिशन समन्वयक (DHEW), लैंगिक विशेषज्ञ सहित कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास निगम, बाल विकास परियोजना कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग,शिक्षा विभाग, पीएचईडी विभाग के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
विशेष रूप से कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी महिलाओं (जीविका दीदियों), पीएचईडी विभाग की महिला पम्प ऑपरेटरों, शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया l





