Featured

विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों के समर्थ नोडल पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र संपन्न

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से विश्वविद्यालय के क्षेत्रांतर्गत सभी चार जिलों- दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के समर्थ नोडल पदाधिकारी का समर्थ के समुचित क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय द्वितीय प्रशिक्षण सत्र आइक्यूएसी के सभागार में संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण सत्र समर्थ के विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी डॉ मो ज्या हैदर की अध्यक्षता में हुआ,

जिसमें विश्वविद्यालय के एसोसिएट नोडल पदाधिकारी समर्थ डॉ मो मसरूर आलम एवं डॉ पी भंजन ने प्रशिक्षण देते हुए पदाधिकारियों के विभिन्न प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया। साथ ही समस्याओं का उचित समाधान भी किया।

आइक्यूएसी निदेशक डॉ मो ज्या हैदर ने बताया कि गत 1 जनवरी से विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं स्नातकोत्तर विभागों में लागू समर्थ पोर्टल क्रियान्वयन अब पूरे विश्वविद्यालय क्षेत्र के अंतर्गत सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में भी शीघ्र ही लागू किया जाएगा, जिसके लिए प्रशिक्षण आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *