Featuredदरभंगाप्रादेशिक

दादा ने मां को काटा..मुझसे बोले-चुप रहो वरना मार देंगे: अररिया में पोता बोला-मम्मी के गले में रस्सी बांधकर खींचा।

रानीगंज में एक ससुर ने अपने पोते के सामने ही दबिया से हमला कर बहु की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को शौचालय के टैंक में छिपाने के इरादे से फेंक दिया।घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब चश्मदीद पोते ने रविवार को अपने मामा को फोन कर ये राज खोल दिया। इसके बाद मौके पर मामा रानीगंज थाना पुलिस के साथ पहुंच गया। फिर शौचालय की टंकी से मृतका का शव बाहर निकाला गया और आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। ये खौफनाक वारदात परिहारी पंचायत के कॉलोनी बस्ती वार्ड संख्या 15 की है। इस दौरान दादा पोते को धमकाकर कहा कि ‘सो जाओ वरना तुम्हें भी काट दूंगा।’ घटना शनिवार देर रात की है। इसका खुलासा रविवार को तब हुआ जब मृतका के नाबालिग बेटे ने पहले अपने मामा को फोन कर सूचित किया। फिर मामा ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष कौशल कुमार को सारी जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

कहा जा रहा है कि कोकन शर्मा की बहू रंजू रक्षाबंधन में मायके जाना चाह रही थी। लेकिन सास ने इनकार कर दिया था। बावजूद इसके वो भाई को राखी बांधने को जिद पर अड़ी थी। इससे कोकन शर्मा भड़क गया और उसने बहु पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मार डाला। इसके बाद कांड को छिपाने के लिए ससुर कोकन ने शव के पैर में रस्सी बांधकर खींचा और उसे शौचालय की टंकी में डाल दिया। हालांकि हत्या को लेकर इसके अलावा भी कई तरह चर्चाएं हैं,लेकिन स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में इस्तेमाल दबिया को बरामद कर लिया है। थानेदार कौशल कुमार ने बताया कि रविवार को रंजू के नाबालिग पुत्र ने बनमनखी में रहने वाले मामा को चुपके से फोन किया। इसके बाद मामा के साथ थाना पहुंच कर पुलिस को खबर दी। हालांकि पुलिस को मायके जाने वाली बात को लेकर हुए विवाद की बात कही गयी। लेकिन पुलिस और लोगों को यह पच नहीं रहा। थानेदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *