निरीक्षण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के निर्माण के लिए अंचल हायाघाट के मौजा हाजीपुर विरणपट्टी में अर्जित खेसरा संख्या-638 में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय विरणपट्टी के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक राशि जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा को उपलब्ध करा दी गई है।
जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी, हायाघाट को निर्देश दिया कि विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक सरकारी भूमि का चयन कर उसे अतिशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की विलंब न हो।
जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा को निर्देशित किया कि विद्यालय के नए भवन का मानक अनुरूप नक्शा तैयार कर उसे शीघ्र ही परियोजना निदेशक, परियोजना कार्यान्वयन इकाई, मुजफ्फरपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे निर्माण कार्य की प्रक्रिया समय पर प्रारंभ हो सके।
परियोजना निदेशक, परियोजना कार्यान्वयन इकाई, मुजफ्फरपुर को निर्देश दिया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा से विद्यालय भवन का नक्शा प्राप्त होते ही संबंधित एजेंसी के माध्यम से नए विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय भवन के निर्माण में होने वाले व्यय का भुगतान जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समन्वय के साथ शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके और आम लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके l

 तक प्रस्तावित चारलेन सड़क निर्माण कार्य के क्रम में जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज अंचल हायाघाट अंतर्गत मौजा हाजीपुर विरणपट्टी में अर्जित खेसरा संख्या-638 पर अवस्थित प्राथमिक विद्यालय विरणपट्टी के स्थल का निरीक्षण किया गया।</p><div class=)



