Featured

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक किए

दिनांक 14 मार्च 2026 ,शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निपटारे को लेकर यह विशेष बैठक किया गया।
सीजेएम श्री आलम ने कहा कि मुकदमों के निपटारे के लिए पक्षकारों को जानकारी होना जरूरी है। जितना अधिक से अधिक लोगों तक नोटिस पहुंचेगा उतना ही अधिक मुकदमों का निपटारा होगा।
उन्होंने न्यायालयों द्वारा या अन्य संस्थानों से जारी सभी नोटिसों का अनिवार्य रूप से तामिल करने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया।
सचिव आरती कुमारी ने अब तक तामिल किए गए नोटिस के बाबत पूछताछ की एवं कहा कि शुक्रवार तक सभी पक्षकारों को लोक अदालत का नोटिस प्राप्त कराया जाये।
उत्पाद न्यायालय के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने दावा वादों के अधिवक्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए प्रयास जारी रखें। बीमा कंपनियों के अधिकारियों एवं दावाकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए ताकि मुकदमे में सुलह समझौते की बात बन सके। पक्षकारों एवं अधिकारियों के बीच अंतिम समझौता कराने का प्रयास करें।
उन्होंने अबतक किए गए कार्यों की समीक्षा भी की तथा आगे की रणनीति बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *