Featured

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत योजना की प्रगति की समीक्षा एवं निगरानी हेतु एन आई सी दरभंगा में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारत सरकार,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय से उप कृषि विपणन सलाहकार मालावत जवाहर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने योजना के तहत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की।
उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के उद्देश्यों के अनुरूप जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को अधिकतम लाभ प्रदान किया जाए।

बैठक में बताया गया कि जिले में उन्नत बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण, विपणन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं किसानों की आय वृद्धि से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उप कृषि विपणन सलाहकार श्री मालावत जवाहर ने फसल विविधीकरण विपणन तंत्र को मजबूत करने,किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा किसान उत्पादक संगठनों (FPO) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन एवं भंडारण सुविधाओं के विकास से किसानों की आय में वृद्धि संभव है।
जिला अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक, क्षेत्र भ्रमण एवं हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम भी किया गया ।

इस क्रम में स्थानीय किसान उत्पादक संगठनों (FPO) एवं प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक कर उनके सुझाव एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र भ्रमण के दौरान योजना से संबंधित प्रगति का भौतिक सत्यापन करें तथा किसी भी प्रकार की बाधा को त्वरित रूप से दूर करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी एवं समन्वय की प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि जिले के किसानों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को कहा कि प्रत्येक माह के 2 तारीख को आउटपुट इंडिकेटर पर अपने विभाग का प्रतिवेदन जिला कृषि कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि ससमय पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।
बैठक में कृषि विभाग,सहकारिता विभाग, एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *