ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में पीजी जन्तु विज्ञान विभाग की छात्रा प्रिया कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा स्थानीय संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली विचार रखा। प्रिया कुमारी ने बिहार की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान को रेखांकित करते हुए मिथिला पेंटिंग और छठ पर्व के पर्यावरणीय महत्व को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया। साथ ही मखाना कृषि को बढ़ावा देने और प्राथमिक स्तर से ‘प्रकृति कक्षा’ प्रारंभ करने जैसे व्यावहारिक सुझाव देकर पर्यावरण जागरूकता को जनआंदोलन बनाने की बात कही,मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बंदरा प्रखंड के मतलूपुर गांव निवासी प्रिया कुमारी, पिता अरविन्द कुमार चौधरी की सुपुत्री हैं।घर से दूर रहकर विश्वविद्यालय में पीजी की पढ़ाई करने के साथ-साथ देश और राज्य के हित के विषय में गंभीरता से सोचना अपने आप में बड़ी बात है, विशेषकर आज की पीढ़ी में जब लोग अपनी व्यस्तता में समाज और सार्वजनिक विषयों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए चिंतन करना और अपनी संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना न केवल साहसिक कदम है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है, प्रिया कुमारी ने अपने वक्तव्य में महिला नेतृत्व और छात्र भागीदारी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाओं और छात्राओं को राजनीति तथा नीति-निर्माण के क्षेत्र में आगे आकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उनका उद्देश्य है कि विश्वविद्यालय और उनके क्षेत्र की युवतियों में यह आत्मविश्वास जागृत हो कि वे भी राष्ट्रीय मंच तक पहुँच सकती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि युवा आगे आएँ तो क्षेत्र, जिला और पूरा बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को छू सकता है।प्रिया की यह पहल केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।_
Homeएलएनएमयू की छात्रा प्रिया कुमारी ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में रचा...
एलएनएमयू की छात्रा प्रिया कुमारी ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में रचा इतिहास, महिला नेतृत्व और जनभागीदारी का दिया सशक्त संदेश
0
155


