Featured

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा नेहरा थाना मे किया गया अनुसंधान बैठक

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा नेहरा थाना के अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडो का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में नेहरा थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए:-
कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए।
समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ता को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित कर निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई।
सभी पंजी को अद्यतन रखने हेतु निर्देश दिये गए।
कांड दैनिकी अद्यतन रखने का दिशा निर्देश।
थाना क्षेत्र में सघन गश्ती हेतु दिशा निर्देश दिये गए एवं गस्ती के दौरान विशेष वाहन चेकिंग और बैंक चेकिंग, ATM चेकिंग एवं विभिन्न प्रकार के विधि-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए।
डायल 112 से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *