ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा वाजितपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा वाजितपुर थाना का औचक निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। थाने में संधारित पंजियों क्रमश:- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आर0टी0आई पंजी, महिला हेल्प डेक्स, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, सी0डी0 पार्ट-01,02,03, दागी पंजी, मालखाना पंजी, ओ0डी0 पंजी, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, समन वारंट, इश्तिहार, कुर्की, गुंडा पंजी, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गए पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिये गए। अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिये गए। थाने के विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता से कांडों के बारे में जानकारी ली गई।थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिये गए।
