Monday, July 20, 2026
Featured

डीएम की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर, बहादुरपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

डीएम की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर, बहादुरपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में विशेष रूप से बैटरी चालित मोटर ट्राईसाइकिल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिलना चाहिए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर (कैंप) आयोजित कर लाभुकों का चयन एवं लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है,वहाँ शीघ्र भूमि चिन्हित की जाए। साथ ही जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, लेडी सुपरवाइजर सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *