Featured

सहरसा नगरपालिका उपचुनाव में 3 वार्ड का परिणाम जारी:अनुप्रिया, विनोद और राजेंद्र चौधरी जीते।

सहरसा में सोमवार को नगरपालिका उपचुनाव 2025 के 3 वार्डों का परिणाम घोषित किया गया। जिला स्कूल में बने मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई।

 

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और करीब 2 घंटे के अन्दर परिणाम सामने आ गए। सहरसा नगर निगम के वार्ड 19 में अनुप्रिया ने 647 वोट हासिल किए। उनकी प्रतिद्वंदी ललिता सिंह को 503 वोट मिले। अनुप्रिया 144 वोटों के अंतर से विजयी हुई। सहरसा उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने वार्ड नंबर 19 में जीती अनुप्रिया को जीत सर्टिफिकेट प्रदान किया। अनुप्रिया ने जीत के बाद कहा कि वार्ड की गलियों और मोहल्लों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मतगणना केंद्र पर तैनात रहे सुरक्षा बल।

 

मतगणना केंद्र पर तैनात रहे सुरक्षा बल। ‘अधूरे कार्य को करना पहली प्राथमिकता’ सोनवर्षा नगर पंचायत के वार्ड 8 में विनोद साह ने 377 वोट प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंदी समीर कुमार को 204 वोट मिले। विनोद साह 173 वोटों से विजयी घोषित हुए। सहरसा सदर SDM श्रेयांश तिवारी ने वार्ड पार्षद विनोद साह को जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया। वार्ड पार्षद विनोद साह ने कहा कि, ‘मेरा बेटा पहले वार्ड पार्षद था, लेकिन आकस्मिक निधन के उपरांत उपचुनाव मे हम खड़े हुए और मतदाताओं ने मुझे मौका काम करने का दिया है।

 

बेटे के अधूरे कार्य को वार्ड में करना पहली प्राथमिकता होगी।’ सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड 10 में राजेंद्र चौधरी ने 537 वोट हासिल किए। उनकी प्रतिद्वंदी लीला देवी को 417 वोट मिले। राजेंद्र चौधरी 120 वोटों के अंतर से विजयी हुए। वार्ड पार्षद राजेंद्र चौधरी ने कहा, ‘वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बहाल करना ही पहली प्राथमिकता होगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *