अवैध शराब के कारोबार पर मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई

फेकला थाना क्षेत्र से करीब 6.50 लाख रुपए मूल्य की 553.320 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद
दो अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज, गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज
जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन एवं सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

शराबबंदी कानून के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम, दरभंगा द्वारा फेकला थानांतर्गत अंदामा, वार्ड संख्या-04 में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 6.50 लाख रुपए मूल्य की 553.320 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि बरामद शराब के संबंध में दो अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विभागीय एवं पुलिस स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार जारी रहेगा अभियान
सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है तथा शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध *कानून सम्मत कठोर कार्रवाई* सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध अभियान को और तेज किया जाएगा। विभाग द्वारा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
