Featured

डीएम ने दरभंगा सदर एवं बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षा की

डीएम ने दरभंगा सदर एवं बहादुरपुर अंचल के राजस्व कार्यों की समीक्षाकी

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सदर एवं बहादुरपुर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गईl
बैठक के दौरान दाखिल-खारिज,परिमार्जन,भूमि मापी, अभियान बसेरा,आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी सदर एवं बहादुरपुर को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें जिससे आम जनता को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हो सकें।
साथ ही उन्होंने राजस्व वसूली की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस निर्गत किया जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *