Featured

मैथिली साहित्य‌ और संस्कृति को जानने की जरूरत : नीतीश।

पोथीघर फाउण्डेशन अपन द्वितीय वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मैथिली भाषा कला साहित्य एवं संस्कृति के जागरूकता के तहत विशेश्वर सिंह मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय नरार में राजकमल चौधरी स्मृति प्रतिभा महोत्सव का आयोजन किया।

 

इस प्रतियोगी परीक्षा में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, विशेष आमंत्रित अतिथि प्रेमचंद्र झा, प्रधानाध्यापक डॉ रवीन्द्र झा उपस्थित हुए । विशेश्वर सिंह मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरार मधुबनी में नौवीं एवं दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ रवीन्द्र झा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में निशांत कुमार ने प्रथम, रजत कुमार ने द्वितीय एवं वर्षा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

प्रथम स्थान प्राप्त निशांत कुमार को नीतीश कुमार ने, द्वितीय स्थान प्राप्त रजत कुमार को प्रेमचन्द्र झा ने तथा तृतीय स्थान प्राप्त वर्षा कुमारी को सुमन झा ने पुरस्कार प्रदान किए। डॉ रवीन्द्र झा ने अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि राजकमल चौधरी स्मृति प्रतिभा महोत्सव छात्रों युवाओं में अपनी भाषा संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न होती है। मौके पर आनंद मोहन झा, राजीव चौधरी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *