समस्तीपुर में जमीन विवाद में मारपीट:पति-पत्नी, बेटी समेत 6 लोग घायल , इलाज के सदर अस्पताल लाया गया।
समस्तीपुर जिले के हसनपुर और मथुरापुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरापुर की घटना में महावीर साह(51), उनकी पत्नी जगतारण देवी(45) और बेटी मनीषा देवी(22) घायल हुई हैं। जगतारण देवी ने बताया कि मेरे पति ने अपने बड़े भाई से पांच धुर जमीन में से ढाई धुर जमीन 5 लाख रुपए में खरीदी थी। बड़े भाई ने पैसे कम देने का आरोप लगाते हुए मारपीट की है।
इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा पीड़ित परिवार।
जमीन विवाद में मारपीट
दूसरी घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव की है। मुकेश यादव के 28 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार, 25 वर्षीय कंचन देवी और 40 वर्षीय सावित्री देवी घायल हुई हैं। ब्रजेश कुमार ने बताया कि मेरे भाई राजेश कुमार ने 10 दिन पहले दो कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। इसी बात से नाराज होकर उनके चाचा ने अपने परिवार और कुछ बाहरी लोगों के साथ मिलकर मारा है।
सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर वीरेंद्र झा की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर झा के अनुसार, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा।
नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट में घायल हुए लोगों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस पदाधिकारी को अस्पताल भेजा गया है। बयान के बाद संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
