एनएसयूआई की राष्ट्रीय कमेटी का हुआ गठन, शादाब अख्तर बने राष्ट्रीय सचिव ।
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की राष्ट्रीय कमेटी का हुआ गठन किए जाने के बीच कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने की सूची जारी हुई है।
मिथिलांचल के दरभंगा से शादाब अख्तर को एनएसयूआई का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। शादाब अख्तर ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
लम्बे समय बाद बिहार के राष्ट्रीय कमेटी में जगह मिली है। इस लिए मिथिलांचल के छात्रों में खुशी की लहर है। वहीं, बता दें कि शादाब अख्तर एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक रहे हैं।
