Featuredदरभंगा

संदेहास्पद स्थिति युवक की निजी नर्सिंग होम में मौत, परिजनों ने किया हंगामा।

सुपौल बाजार के एक नर्सिंग होम में शनिवार की सुबह रात में काम करने वाले कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत कर्मी की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव निवासी स्व. मो. अनवारुल के 22 वर्षीय पुत्र मो. नसीम के रूप में हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन नर्सिंग होम पहुंच कर हो-हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कर लाश को परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार नसीम गत दो वर्षों से उक्त नर्सिंग होम में कम्पाउंडर का काम करता था।

नर्सिंग होम के संचालक ने बताया कि रोज की तरह नसीम शुक्रवार को रात करीब नौ बजे डॺूटी पर आया था। नर्सिंग होम के अन्य कर्मियों के साथ दो बजे रात तक मरीज की देखरेख करने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया।

शनिवार की सुबह करीब नौ बजे जब नर्सिंग होम में कर्मी को जगाने गया तो उसे मृत पाया। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली है। परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा कर लाश सौंप दी गई है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *