Featured

विधिक सहायता कैंप का सफल आयोजन बेगूसराय10 घंटे पहले विधिक सहायता कैंप का सफल आयोजन।

बेगूसराय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेगूसराय के तत्वावधान में शुक्रवार को सुजा पंचायत भवन में एक विधिक सहायता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित तबकों को न्याय तक पहुंचाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर “ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का एकीकरण और उनका पुनर्वास तथा न्याय तक पहुँच प्रदान करना सितारा 2023” विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिव करुणानिधि आर्य ने शिविर की गतिविधियों का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों को विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी।

 

शिविर में अधिवक्ता सुबोध कुमार, सहायक एलडीसी अखिलेश कुमार, पी.एल.वी. प्रभात कुमार सिन्हा, और ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके संवैधानिक अधिकार, कानूनी संरक्षण, और सितारा परियोजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। श्री आर्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के हाशिये पर रह रहे वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *