तालाब में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत:गांव के बच्चों के साथ नहाने गई थी, गहरे गड्ढे में जाने से डूबा।
मधुबनी के मधेपुर प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वालख गांव में शनिवार दोपहर एक सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान द्वालख गांव निवासी मोहम्मद मुर्शीद के बेटे मोहम्मद मोहिम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहिम शनिवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। यह तालाब हाल ही में आई कोसी नदी की बाढ़ के पानी से भर गया था। नहाते समय मोहिम गहरे गड्ढे में चला गया और पानी में डूब गया। वहीं आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। काफी प्रयासों के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मोहिम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। मुखिया ने मदद का दिया आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पंचायत की मुखिया चांदनी देवी ने भी घटना की पुष्टि की है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। वे शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाबों और बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
