डीएम ने कहा- एक वोट का भी महत्व, वोटर लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति।
रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शनिवार को समस्तीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। इस अवसर पर डीएम रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय, व नज़ारत उपसमाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रजनीश कुमार राय उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डीएम रोशन कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मतदान को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएं और इसे जीवन के विविध रंगों, कला और संस्कृति से जोड़कर मतदान करने लिए लोगों को प्रेरित करें। इस मतदान में आपके एक-एक वोट का महत्व है। एक वोट से सरकार बनती और बिगड़ती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि चुनाव के दिन पहले मतदान करें फिर जलपान करें।
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मेहंदी और रंगोली बनाकर भी वोट का आह्वान
इस अवसर पर मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक थीम आधारित गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। “पहले मतदान, फिर जलपान” और “आपका वोट, आपका भविष्य” जैसे प्रेरणादायी नारों से उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।
इन रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाता सहभागिता बढ़ाना और लोकतंत्र के महापर्व में सभी को सक्रिय रूप से शामिल करना रहा। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से जिले में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल रैली पिंक रैली दिव्यांग रैली के साथी छात्र-छात्राओं की ओर से भी मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली जा चुकी है।
