पंद्रह दिनों के अंदर तीसरी बार सोलर लाइट के बैट्री की चोरी।
सोलर लाइट की बैट्री चोरी।
दरभंगा: सरकार लोगो को अंधेरे से निजात दिलाने के लिए जगह जगह सोलर लाइट और बिजली के खंभों पर बल्ब लगवा रही है। पर यह चोरों को नागवार गुजर रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होते देख चोर बार बार सोलर लाइट की बैट्री चोरी कर लेते हैं।
ताजा मामले में सोमवार की रात्रि शिशो पश्चमी गांव में सोलर लाइट के दो बैट्री की चोरी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले 24 मई को इसी लाइट के दो बैट्री की चोरी हुई थी। इससे पूर्व मस्जिद के पास लगे सोलर लाइट के बैट्री को चोरों ने उड़ा लिया था।
ग्रामीणों की माने तो रात में गश्ती गाड़ी गांव में नही घूमती है, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सन्नाटा देख कर चोर मौका का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। बैट्री गायब होने से लोगो को अंधेरे में काफी परेशानी झेलना पड़ता है।
