शराब लदे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त।
दरभंगा: जिले की पुलिस शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन कारोबारी सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में जिले के बहेड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आयशर ट्रक नंबर जीजे07 वाई जेड / 9550 को रोक कर जांच किया तो ट्रक पर शराब से भरी कार्टून लदी हुई थी। अलग अलग कार्टून में तीन हजार एक सौ 55 लीटर विदेशी शराब था।पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस कारोबारी का पता लगाने में जुटी हुई है।
इधर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चुनाभट्ठी में फ्लाई ओवर के नीचे से नेपाली दारु बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि 36 लीटर 6 सौ मिली नेपाली दारु बरामद हुआ है। कारोबारी का पता लगाया जा रहा है।
