Featuredदरभंगाप्रादेशिक

चोरी की बाइक के साथ एक धराया।

दरभंगा: जिले के कमतौल थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरो पट्टी गांव निवासी लालबाबू पासवान के पुत्र रौशन कुमार के रुप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमतौल थाना की पुलिस दिवा गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की पैशन प्रो बाइक से युवक गुजर रहा था। गाड़ी पर पीछे नंबर प्लेट नही था और आगे अस्पष्ट नंबर लिखा हुआ था। जांच के दौरान उसने कोई कागजात प्रस्तुत नही किया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को बरगलाता रहा। पुलिस जब सख्त हुई तब उसने गाड़ी चोरी की होने की बात कही।

सूत्रों की माने तो इस तरह की गाड़ी को शराब कारोबार में इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *