बिहार सरकार के सात निश्चय पार्ट 3
बिहार सरकार के सात निश्चय पार्ट 3 के अंतर्गत सबका सम्मान जीवन आसान के अंतर्गत आज श्री राजेश कुमार प्रधान सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार सह जिला प्रभारी सचिव दरभंगा ने आज तीन प्रखंडों के तीन पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किया एवं समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने सिंहवाड़ा प्रखंड के अरई विरदीपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने लगाए गए काउंटर पर प्राप्त आवेदनों की संम्न्ध पृक्षा किया और नागरिकों के आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करते हुए निर्धारित समय सीमा में निवारण करने का निर्देश दिया। केवटी प्रखंड के अंतर्गत कर्जा पट्टी पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का भी निरीक्षण किया।
सदर प्रखंड के अंतर्गत शिशो पश्चिमी पंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का भी निरीक्षण किया गया ।उन्होंने प्रत्येक काउंटर पर जाकर प्राप्त आवेदन के संबंध में जानकारी लिया एवं अधिकारियों को निर्देश दिए की ससमय समस्याओं का निवारण करना सुनिश्चित करें।
सचिव महोदय ने आम जनों से सीधे संवाद कर उनके समस्याओं और शिकायतों को बड़े धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्ता युक्त निवारण करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
आज सहयोग शिविर में भूमि विवाद, पेंशन ,राशन कार्ड, पेयजल ,बिजली ,सड़क ,पुल पी एम आवास योजना आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। आज सहयोग शिविर में स्थानीय नागरिकों की उमड़ी भीड़,जिसमें महिला, पुरुष, प्रतिनिधि,विशिष्ट नागरिक बाल बच्चे आदि उपस्थित रहे।
