Featured

अब तक मेरे द्वारा 35 हजार जनसुराज लाभ कार्ड बनाए जा चुके : शांति देवी।

बाबूबरही विधानसभा अंतर्गत 42 पंचायतों के प्रवासी मजदूरों को लेकर जनसुराज की संभावित प्रत्याशी व समाजसेवी शांति देवी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो प्रवासी मजदूर अपने घर मधुबनी लौटना चाहते हैं, उनके लिए फ्री टिकट की व्यवस्था की जाएगी।

 

शांति देवी ने कहा कि जनसुराज का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा करना है। उन्होंने जानकारी दी कि बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में अब तक 35,000 जनसुराज लाभ कार्ड बनाए जा चुके हैं, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में 35,000 सदस्य जनसुराज के साथ सक्रिय रूप से जुड़ चुके हैं। शांति देवी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *