Featured

दरभंगा में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव:सुधा डेयरी में मार्केटिंग असिस्टेंट था; हादसा या हत्या, सस्पेंस बरकरार।

दरभंगा के बेला और कटहलबाड़ी गुमटी के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विपिन कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट तरौनी निवासी स्व. अमर सिंह का बेटा था। घटना रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुधा डेयरी में मार्केटिंग असिस्टेंट था मृतक जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार पिछले 12 वर्षों से सुधा डेयरी, मधुबनी में मार्केटिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे।

 

वे रोज सुबह घर से काम पर जाते थे और रात को वापस लौटते थे। वे रोजाना की तरह लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच भेजा। पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक के चचेरे भाई पिंटू कुमार और बहनोई चंदन कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

हमें पूरा शक है कि किसी ने ट्रेन से धक्का दिया – परिजन मृतक के बहनोई चंदन कुमार सिंह ने कहा कि, संभावना है कि ट्रेन से हादसा हुआ हो, लेकिन हमें शक है कि किसी ने उन्हें धक्का दिया है। विपिन परिवार के अकेले कमाने वाले थे। अब पत्नी और बच्ची का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

 

सरकार से उचित मुआवजे की मांग करते हैं, ताकि परिवार का पालन-पोषण और बच्ची की पढ़ाई जारी रह सके। इसी तरह मृतक के चचेरे भाई पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि, विपिन भैया रोजाना की तरह दरभंगा स्टेशन आते-जाते थे। कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन अचानक हादसा हो गया। हमें पूरा शक है कि किसी ने ट्रेन से धक्का दिया, तभी वे पटरी पर गिरे और मौत हो गई। विपिन अपने पीछे पत्नी चंदा देवी और 12 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी को छोड़ गए हैं। परिवार में वह ही अकेले कमाने वाले थे। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन।

 

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन सहायता राशि दिए जाने की मांग हादसे की खबर सुनकर सुधा डेयरी में उनके साथ काम करने वाले सहकर्मी भी मौके पर पहुंचे। सभी ने विपिन की मृत्यु पर गहरा दुख जताया और परिवार को सरकारी स्तर से सहायता राशि दिए जाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *