जोमैटो डिलीवरी बॉय से लूटी गई बाइक बरामद:सहरसा में बनगांव पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
सहरसा में पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी के अनुसार घटना 14 सितंबर 2025 की है। महिषी थाना क्षेत्र के तेलहर गांव निवासी आशीष कुमार साह जोमैटो में काम करते हैं। वे सहरसा से बरियाही के पास स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में खाना डिलीवर करने जा रहे थे। नवोदय विद्यालय के समीप बसबिट्टी के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल लूट ली।
पीड़ित की शिकायत पर 15 सितंबर को बनगांव थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। मोटरसाइकिल बरामद।
मोटरसाइकिल बरामद।
लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद टीम ने तकनीकी और आसूचना के आधार पर बरियाही बाजार निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बिहरा थाना क्षेत्र के विजलपुर से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई में बनगांव थानाध्यक्ष हरिशचंद्र ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण मोहन झा और सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में डर का माहौल है।
