Featured

डीएम ने कई आवेदनों पर की सुनवाई

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई किए।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान कुल 28 से अधिक आवेदकों के आवेदनों पर विस्तारपूर्वक सुनवाई कर आधे से अधिक को ऑन स्पॉट निष्पादन किये।
गौरतलब है कि प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, बिजली के तार हटाने, पहुंच पथ (सड़क मार्ग) निर्माण, राजस्व संबंधी मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई करते हैं तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *