Featured

अतिक्रमण नहीं हटाने पर चला बुलडोजर सहरसा।

बंगाली बाजार रेलवे ढाला स्थित समपार संख्या 31 पर निर्माणाधीन आरओबी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है।
बीते तीन दिनों से शहर के मुख्य सड़क पर जारी अतिक्रमण हटाने के अभियान के क्रम में शनिवार को भी पूरब बाजार वीआईपी रोड में प्रशासन का बुलडोजर चला। दंडाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशांत मोड़ से पूरब बाजार की ओर जानेवाली सड़क के दक्षिण भाग में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में कई अंचलों के अंचलाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बलों जिसमें महिला पुलिस भी शामिल हैं को तैनात किया गया है।
इस संबंध में शनिवार को महिषी अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि पूरब बाजार में दक्षिण भाग से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। और यह अभियान कॉलेज गेट से पहले तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आर ओ बी निर्माण के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर डीबी रोड,शंकर चौक,बंगाली बाजार,पूरब बाजार और शंकर चौक से महावीर चौक तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
प्रथम चरण के तहत यह अभियान रविवार 21 सितंबर तक चलेगा तत्पश्चात जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 155 व्यवसायियों की सूची है जिनके द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया गया है। जिसमें अधिकांश व्यवसायियों ने खुद से सरकारी भूमि छोड़ दी है। लेकिन जिसने भी सरकारी भूमि को अभी तक मुक्त नहीं किया है उनके खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस अभियान में व्यवसायियों सहित आम लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *