Featured

सदर अस्पताल के कई वार्डों में पेयजल संकट के कारण हो रही काफी परेशानी।

लापरवाही बरती जा रही : बाहर से पानी लाकर सफाई कार्य कर रहे कर्मी।

 

मधुबनी सदर अस्पताल के कई वार्डों में पेयजल संकट के कारण चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व सफाईकर्मियों को परेशानी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा जिस संभाग में परेशानी हो रही है उसमें स्त्री एवं प्रसूति विभाग, एसएनसीयू, पुराने इमरजेंसी व उसी बरामदे पर स्थित अन्य वार्ड शामिल है। स्त्री एवं प्रसूति विभाग की कर्मियों ने कहा कि हमलोगों को मॉडल अस्पताल के समीप से पानी लेकर आना पड़ रहा, क्योंकि गुरुवार को कुछ देर, शुक्रवार को दोपहर तक, शनिवार को भी घंटों पीएचईडी विभाग की उदासीनता के कारण पानी नहीं आया।

 

वहीं पीएचईडी विभाग के कर्मियों ने कहा कि नाला का ढलाई शनिवार तक कर लिया जाएगा व रविवार से संबंधित वार्डों में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। मालूम हो कि सदर अस्पताल परिसर में पेयजल की समस्या अभी भी बनी हुई है जबकि इसी परिसर में कई स्मरसेबूल व पीएचईडी विभाग का एक विंग भी है। कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी तो घर से ही पीने का पानी लेकर आते हैं। वहीं शौचालय की स्थिति भी पुराने ओपीडी भवन में दयनीय रहती है। स्त्री एवं प्रसूति विभाग, एसएनसीयू, पुराने इमरजेंसी व उसी बरामदे पर स्थित अन्य वार्ड में पीएचईडी विभाग के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति होती है।

 

लेकिन कभी पाइप टूट जाने तो कभी उसमें गंदगी जमा हो जाने के कारण आए दिन पेयजल संकट गहरा जाता है। जिस कारण नियमित समय पर संबंधित विभाग में सफाई भी नहीं हो पाती है। सदर अस्पताल का पीएचईडी विभाग भी ऐसे जर्जर भवन में चल रहा है जहाँ कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर ही रहते हैं। जबकि जिले से कई पीएचईडी मंत्री हुए लेकिन समस्या का समाधान करने में विफल साबित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *