Featured

समस्तीपुर में 8 घंटे बंद रहेगी बिजली:मेंटेनेंस का होगा काम, उपभोक्ता को पानी का स्टॉक रखने की सलाह।

मेंटेनेंस का होगा काम, उपभोक्ता को पानी का स्टॉक रखने की सलाह।

 

समस्तीपुर पावर हाउस। समस्तीपुर शहरी इलाके में 33 केवीए लाइन के मेंटेनेंस काम को लेकर रविवार को 8 घंटे तक बिजली ठप रहेगी। इस दौरान बिजली उपभोक्ता आपूर्ति बंद होने से पहले जरूरी काम निपटा लें। साथ ही पानी का स्टॉक कर लें। ताकि बिजली कट की स्थिति में उन्हें परेशानी का सामना करना नहीं पड़े।

 

बिजली विभाग के शहरी एसडीओ शशि कपूर ने बताया कि 33 केवीए लाइन के मेंटेनेंस काम और कोर्ट परिसर स्थित ट्रांसफॉर्मर के शिफ्टिंग को लेकर रविवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कोर्ट परिसर, कचहरी रोड व ऑफिसर कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। जितवारपुर पावर हाउस।

जितवारपुर पावर हाउस। मेंटेनेंस काम होगा पूरा एसडीओ शहरी शशि कपूर ने बताया कि पहले 33 केवीए तार का मेंटेनेंस काम किया जाएगा, जिससे करीब एक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग का काम होगा। जिस कारण समाहरणालय फीडर, ताजपुर रोड फीडर और टाउन-2 फीडर की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। जिससे लोगों को दिक्कत होगी। लोगों को परेशानी कम हो इसके लिए पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पहले ही कर लें। पावर ग्रिड।

 

पावर ग्रिड। इन इलाकों में ठप रहेगी बिजली 33 केवीए लाइन मेंटेनेंस कार्ड के कारण कोर्ट परिषद और आसपास का इलाका, कचहरी रोड के साथी काशीपुर मोहल्ले का अधिकतर इलाका, हॉस्पिटल रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में भी बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा टाउन-2 के ताजपुर रोड, पंजाबी कॉलोनी, आदि क्षेत्र में भी बिजली प्रभावित रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *