Featured

मधुबनी : मधुबनी की साड़ी ने भोपाल में मचाई धूम, दाम भी बेहद कम, खूबसूरती ऐसी कि नजर नहीं हटती

भोपाल. मध्य प्रदेश में चंदेरी, माहेश्वरी और बाघ प्रिंट की साड़ियां काफी प्रसिद्ध हैं. इसकी डिमांड भी रहती है. इसी तरह शहर में बिहार की प्रसिद्ध मिथिला साड़ी भी अब डिमांड में आ रही है. खास तरह के ब्लॉक की मदद लेकर हाथों से बनाई जाने वाली इस साड़ी का दाम भी बेहद कम है. वहीं, खूबसूरती ऐसी की लोगों की नजर नहीं हटती. इस साड़ी को बनाने में दो से तीन दिन का समय लग जाता है.

उनहोंने  बात करते हुए दुकान संचालक मो. आदिल ने बताया कि मधुबनी भागलपुर बिहार की प्रसिद्ध कला है, जिसे मैथिली प्रिंट भी कहा जाता है. पूरी साड़ी को हाथ से तैयार किया जाता है. साड़ी बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है. इसी कपड़े पर हाथ से खास ब्लॉक की मदद से प्रिंट किया जाता है. वहीं, इस कपड़े की अब देश के साथ-साथ भोपाल में भी काफी पसंद किया जा रहा है.

इतनी है कीमत
आदिल ने बताया कि मधुबनी साड़ी को तैयार करने में दो से तीन दिन का समय लगता है. वहीं, साड़ी को बनाने में करीब तीन कर्मचारी की जरूरत पड़ती है. साड़ी के दाम की बात करें तो एक साड़ी एक हजार रुपये से आठ हजार रुपये तक की है, जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

भोपालवासियों को खूब भा रही साड़ी

वहीं, साड़ी की बिक्री की बात की जाए तो भोपालवासियों को मधुबनी साड़ी खूब पसंद आ रही है. लोग न सिर्फ मधुबनी साड़ी बल्कि मधुबनी के सूट और दुपट्टे भी खरीद रहे हैं. मधुबनी साड़ी का दाम 2500 रुपये और मधुबनी सूट 1500 रुपये में बिक रहा है. वहीं मधुबनी के दुपट्टे 300 रुपये तक बिक रहे हैं. 8226806956 इस नंबर पर संपर्क कर आप साड़ी से संबंधित जानकारी ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *