पटना समेत 9 जिलों में बारिश,बेगूसराय में सड़क पर गंगा:बगहा में गंडक बराज के गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट।
बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पटना, आरा, समस्तीपुर, सारण, बक्सर, बेतिया, सुपौल, भागलपुर और जमुई में बारिश हुई है।
इधर, बेगूसराय में गंगा का लेवल लगातार बढ़ रहा है। नदी सड़क पर बह रही है। शाम्हो प्रखंड का बेगूसराय, लखीसराय और मुंगेर से सड़क संपर्क टूट गया है।
बगहा में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है, जो गुरुवार को भी जारी है। गंडक बराज से एक लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
नेपाल के पहाड़ी इलाके में हो रही बारिश के कारण मधुबनी में कमला नदी उफान पर है।
बेगूसराय में गंगा उफान पर है। शाम्हो प्रखंड का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।
बेगूसराय में गंगा उफान पर है। शाम्हो प्रखंड का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।
आरा में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश में छाता लेकर स्कूल जाते बच्चे।
मधुबनी में कमला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रात से बारिश हो रही है।
बगहा में गंडक बराज से एक लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। निचले इलाकों में अलर्ट है।
बगहा में गंडक बराज से एक लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। निचले इलाकों में अलर्ट है।
13 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अगले 24 घंटे तक हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटे में पटना, समस्तीपुर, जहानाबाद, बेतिया, सीवान, किशनगंज, सुपौल और गोपालगंज में तेज बारिश हुई।
राजधानी में हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। इसके कारण प्रदेश में नमी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।
प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
बारिश की वजह से तापमान में आएगी गिरावट
बारिश और नमी बढ़ने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, जिन जिलों में ज्यादा बारिश होगी, वहां स्थानीय स्तर पर जलजमाव की समस्या बन सकती है।
