सहरसा में विशेष राजस्व महा अभियान:चंद्रायण में लगाया गया शिविर, जमाबंदी पंजी वितरण और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध।
सहरसा जिला के नौहट्टा प्रखंड के चंद्रायण में विशेष राजस्व महा अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने जमाबंदी पंजी प्राप्त की।
राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग की यह पहल है। इस अभियान के तहत मोजावार कैंप लगाए जा रहे हैं। लोग अपने भूमि से जुड़े खाता, खेसरा, रकवा और भूस्वामी का नाम व पिता का नाम सुधरवा सकते हैं।
जिन लोगों के दस्तावेजों में त्रुटि है, वे जमाबंदी रसीद लेकर उसका सुधार करा सकते हैं। विभाग की ओर से जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिविर में कई लोगों के आवेदन ऑनलाइन भी किए गए।
