Featured

बिहार में 30 हजार रुपए तक की सैलरी पाने का सुनहरा मौका, इन डॉक्यूमेंट के साथ पहुंचे।

रोहतास: बिहार सरकार युवाओं को नौकरी देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. इसी कड़ी में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के कैंपस में 7 अगस्त को मेगा जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यहां निजी कंपनियों के लिए युवाओं की सीधी भर्ती होगी.

14 हजार से 30 हजार तक मिलेगी सैलरी : इस जॉब कैंप में सिक्योरिटी, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और होटल जैसे क्षेत्रों की नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी. युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, C.I.T. और सिक्योरिटी ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती किया जाएगा. सैलरी रेंज – 14,000 से लेकर 30,000 रुपये प्रतिमाह तक होगी.

डालमियानगर में मेगा जॉब कैंप

200 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती : इस मेगा जॉब कैंप में कुल 200+ पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का बेहतरीन मौका है. खास बात यह है कि शहरी ही नहीं, ग्रामीण युवाओं को भी बराबरी से मौका दिया जाएगा.

जरूरी है NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन: जॉब पाने के लिए सबसे पहले www.ncs.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना जरूरी है. होमपेज पर जाकर ‘साइन अप’ करें. यूजर प्रोफाइल बनाएं फिर ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिए वेरीफिकेशन करें. इसके बाद आप पोर्टल से नौकरी सर्च कर सकते हैं.

इन दस्तावेजों को लाना है साथ

  • बायोडाटा
  • तीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी

करियर की सही गाइडेंस भी मिलेगी : नियोजनालय कैंपस में मॉडल करियर सेंटर भी है, जहां करियर संबंधी गाइडेंस, रोजगार से जुड़ी जानकारी, प्रतियोगिता परीक्षाओं की किताबें और करेंट अफेयर्स उपलब्ध कराए जाते हैं. सभी डॉक्यूमेंट की जांच कैंपस में मौके पर ही की जाएगी.

पूरी तरह फ्री है ये मौका : जॉब कैंप में भाग लेना पूरी तरह से मुफ्त है. इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के बाद योग्य उम्मीदवारों को निजी कंपनियों में नौकरी दी जाएगी. 7 अगस्त को अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ नियोजनालय कैंपस जरूर पहुंचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *